Wednesday, September 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटकसाल चौक मंदिर से चोरी मूर्तियां बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार

टकसाल चौक मंदिर से चोरी मूर्तियां बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार


◆ राम-जानकी-लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई


अयोध्या। टकसाल चौक स्थित रामजानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मूर्तियां बरामद करने का दावा किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टकसाल चौक स्थित रामजानकी मंदिर से 25 सितंबर की शाम राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां गायब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मंदिर से जुड़े शोभित त्रिवेदी ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के मुताबिक मंदिर का दरवाजा तोड़कर मूर्तियां गायब की गई थीं।

मुकदमे में शोभित त्रिवेदी ने दिल्ली दरवाजा निवासी लवकुश गुप्ता पर मूर्तियां चोरी किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बुधवार को लवकुश गुप्ता को साकेत सदन के पास परिक्रमा मार्ग से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर दो मूर्तियां बरामद की गई हैं। बरामद मूर्तियों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments