अम्बेडकर नगर। देव इंद्रावती महाविद्यालय कटहरी मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पोषण पखवारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता पूर्व कार्यक्रम अधिकारी गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डा नीता मिश्रा के द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा गया आज सबसे बड़ी समस्या महिलाओ मे संतुलित आहार का आभाव है। महिलाओं मे कुपोषण के कारण एनीमिया रोग बढ़ता जा रहा है।• गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, और बच्चों के पोषण स्तर और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक समय पर निगरानी करते हुए उनको एनीमिया से बचाया जा सकता है। कुपोषण के शिकार बच्चों के वजन, लंबाई और विकास मे बधाएं उत्पन्न होती है। डा तेज भान मिश्र ने कहा हम घर मे उपलब्ध सामग्री को भोजन मे शामिल करके आसानी संतुलित भोजन की प्राप्ति कर सकते हैं। शिल्पी जायसवाल ने कहा भारत मे नौ लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता धात्री महिलाओ को पोषक सामग्री का वितरण करती रहती हैं। डा बीरबल शर्मा ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुधीर पाण्डेय ने बच्चों के देखभाल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संध्या कुमारी डा रवि सिंह राना आदि उपस्थित रहे।