Wednesday, September 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदीवार पर पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

दीवार पर पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को घर की दीवार पर प्लास्टर के लिए पानी डालते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे जलालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास निवासी मोहनलाल अग्रहरि का करीब 28 वर्षीय पुत्र विकास अग्रहरि अपने घर की दीवार पर प्लास्टर कराने के लिए पानी डाल रहा था। परिजनों के अनुसार दीवार में कहीं से विद्युत करंट उतर आया था। पानी डालते समय विकास करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जलालपुर के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का निर्णय लिया और शव को घर ले गए, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। बताया जाता है कि विकास तीन भाइयों अरविंद अग्रहरि और संदीप अग्रहरि में सबसे छोटा था। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं आसपास के लोगों में भी शोक व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments