Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशराब पीने के बाद बहन पर अभद्र टिप्पणी बनी जानलेवा, हसियां से...

शराब पीने के बाद बहन पर अभद्र टिप्पणी बनी जानलेवा, हसियां से काटा था गला


◆ पलिया गोवा में हुई नागेन्द्र की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा


अयोध्या। पूराकलंदर थानाक्षेत्र के पलिया गोवा में खेत की रखवाली के दौरान हुई शराब पार्टी जानलेवा बन गई थी। बहन पर अभद्र टिप्प्णी करने को लेकर युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ सोनू (40 वर्ष) 23 जून की रात अपने खेत में पानी लगाने गया था। रात में उसने गांव के ही विनय कुमार प्रजापति को खाने-पीने के लिए बुलाया। दोनों ने मिलकर खेत के पास खाना खाया। मृतक ने जमकर शराब पी। जबकि आरोपी ने शराब नही पी। इसी दौरान नागेन्द्र के पड़ोसी जुग्गीलाल भी थोड़ी देर के लिए वहां पहुंचे। उनके जाने के बाद दोनों ने लूडो खेलना शुरू किया।

पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि लूडो खेलते समय नागेन्द्र ने उसकी बहन को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिससे आक्रोशित होकर उसने पहले से साथ लाए हसिया से नागेन्द्र की गर्दन काट दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद विनय ने परिजनों को फोन कर कहा कि नागेन्द्र को खून की उल्टी हो रही है। वह खुद मौके पर भीड़ में शामिल होकर संदेह से बचने का प्रयास करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments