Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण


अयोध्या। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक गुरूवार को अयोध्या पहुंचे और जिला चिकित्सालय का स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समय-समय पर अस्पतालों का स्वयं निरीक्षण करते है ताकि अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचें। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल व अयोध्या मेडिकल कॉलेज संतोषजनक ढंग से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश भर में अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और नई नियुक्तियां भी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं है और मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

निरीक्षण के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस लाइन में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करने के लिए उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments