Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वांक्षित आरोपी गिरफ्तार

वांक्षित आरोपी गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। महरुआ पुलिस ने रविवार को एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित अर्जुन कुमार पुत्र डब्लू निवासी गोपीपुर को दुर्गूपुर-जमालपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक प्रभात कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि संबंधित मुकदमे में वांछित दुर्गूपुर-जमालपुर मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अर्जुन कुमार को पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभात कुमार और हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version