Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करके डिप्टी जेलर बने आकाश सिंह

पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करके डिप्टी जेलर बने आकाश सिंह

0

अंबेडकर नगर। जिले के होनहार युवा आकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डिप्टी जेलर पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। आकाश सिंह मोहल्ला मीरानपुर अकबरपुर, जनपद अंबेडकर नगर के निवासी है। उनके पिता विनय कुमार सिंह जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं माता पुष्पा सिंह गृहणी हैं। उनके बड़े भाई बादल सिंह जिन्होंने हमेशा उन्हें शिक्षा और मेहनत के लिए प्रेरित किया। आकाश सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामदेव जनता इंटर कॉलेज, कटेहरी से प्राप्त की, जहां से उन्होंने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज से बीएससी (फिजिक्स ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होते हुए उन्होंने इग्नू से एमए (राजनीति विज्ञान) की डिग्री प्राप्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version