Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अंबेडकर जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम, तैयारियां पूरी

अंबेडकर जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम, तैयारियां पूरी

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को जनपद में गरिमापूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह सात बजे से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है, जबकि तहसीलदार इसकी निगरानी करेंगे।

सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद नौ बजे जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में उनके चित्र पर माल्यार्पण व गोष्ठियों का आयोजन होगा।

सुबह दस बजे जिला पंचायत सभागार में डॉ. अंबेडकर के जीवन व विचारों पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे। वहीं 11 बजे नगर पालिका परिषद अकबरपुर के शहजादपुर क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा और जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।

दोपहर 12 बजे बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों का आयोजन समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version