Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

0

अंबेडकर नगर। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना के छात्रों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैली निकाली। रैली में बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर अहमदनगर, चितौना, भिटवा, कुड़िया और माधवपुर गांवों से होकर पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’, ‘मम्मी-पापा भूल न जाना, स्कूल में चल के नाम लिखाना’ जैसे नारे लगाए। साथ ही ‘पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी है घर की’ जैसे संदेशों के जरिए बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया।

रैली का नेतृत्व इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम पलट सिंह ने किया। इसमें शिक्षक जगदीश प्रसाद यादव, अनूप कुमार, अजय कुमार वर्मा, सुनील कुमार, रामदीन, रूकुमकेश यादव सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोवर्धन गुप्ता, मनोज कुमार, सीमा, रीता, कमलेश व प्रतिमा तिवारी समेत अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान व क्षेत्र के सम्मानित लोग भी मौजूद रहे। शिक्षकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version