◆ बाइपोलर-डिसऑर्डर लाता है व्यापक कहर
◆ मूड-विकार का करें सम्यक उपचार
अयोध्या । द्विध्रुवी-विकार से ग्रसित रहे महान चित्रकार विंसेंट वान गॉग के जन्मदिन 30 मार्च पर द्विध्रुवी-विकार ( बाइपोलर डिसऑर्डर) दिवस मनाया जाता है। कई महान नेता, कलाकार, वैज्ञानिक, खिलाड़ी व अन्य प्रमुख हस्तियों इस विकार से ग्रसित रहीं। मनोचिकित्सक के पास आने वाले मरीजों मे बीस से तीस प्रतिशत मरीज इस विकार से ग्रसित होते हैं ।

मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या


