Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पीडीए पंचायत चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा

पीडीए पंचायत चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा

0
7

जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर स्थित मुलायम सिंह महिला महाविद्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने की, जबकि संचालन केशवराम पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने का कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गंगा-जमुनी तहजीब कायम रही। साथ ही आरक्षण, बेरोजगारी, निजीकरण और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता जैसे मुद्दों को उठाते हुए लोगों से पीडीए को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान भी किया।

मुख्य वक्ता एवं सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता प्रभावित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अभिषेक यादव, विशाल वर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, डॉ. राजेश सिंह, यासिर हयात, कमर हयात, आलोक यादव, अनीसुर्रहमान, धर्मेंद्र यादव, पिंकी सिंह, आफताब अहमद, सीमा यादव, पुंडरी गौतम, सविता यादव और श्वेता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here