Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कठौआ पुल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

कठौआ पुल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

0

◆ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान कराने के प्रयास जारी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कठौआ पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि कठौआ पुल से मछली गांव की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक ने आसमानी रंग की शर्ट और मटमैले रंग की पैंट पहन रखी थी। शव के कपड़े अस्त-व्यस्त अवस्था में पाए गए, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार मृतक संभवतः विक्षिप्त था और उसे बीते कई दिनों से क्षेत्र में घूमते देखा जा रहा था।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version