Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिलाधिकारी ने जलालपुर में एसआईआर कार्यक्रम का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जलालपुर में एसआईआर कार्यक्रम का किया निरीक्षण

0

◆  बीएलओ को 10 दिन में कार्य पूर्ण करने का निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को जलालपुर तहसील पहुंचकर एसआईआर (सिस्टमेटिक इम्प्रूवमेंट रजिस्ट्रेशन) कार्यक्रम की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र के बीएलओ से अलग-अलग बातचीत कर कार्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने बीएलओ बेबी मौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा सात सुपरवाइजरों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया। वहीं, जिन बीएलओ ने जीरो फीडिंग कराई थी, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा करने के लिए मात्र 10 दिन शेष हैं, ऐसे में सभी बीएलओ निर्धारित समयसीमा में अद्यतन प्रविष्टियां और घर-घर सत्यापन का कार्य पूरी जिम्मेदारी से निपटाएं।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को रहवासियों के विवरण, दस्तावेज सत्यापन और मतदाता सूची सुधार से जुड़े कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के समय एसडीएम राहुल गुप्ता, तहसीलदार गरिमा भार्गव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी निर्देशों को गंभीरता से लेने और निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई है। साथ ही बीएलओ को संदेश दिया गया है कि समयसीमा और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version