Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत यूनियन बैंक ने वितरित किया एक...

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत यूनियन बैंक ने वितरित किया एक करोड़ का ऋण

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंगलवार को ब्लॉक जलालपुर सभागार में एक दिवसीय ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित कुल 20 लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये का ऋण समारोहपूर्वक वितरित किया गया।

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के उपक्षेत्र प्रमुख शैलेन्द्र भदौरिया व खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र व चेक प्रदान किए। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, व स्वयं सहायता समूह योजना की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने आमजन से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जीवन ज्योति बीमा योजना की लाभार्थी मधु गौड़ को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक भी प्रदान किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह में सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास और जागरूकता देखने को मिली।

इस मौके पर यूनियन बैंक जलालपुर शाखा के शाखा प्रमुख रविराज, लोन अधिकारी अहमद रजा, सुमित निगम, जनार्दन शुक्ला सहित भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मानिक चंद सोनी, दुर्गेश गुप्ता, नजरे आलम समेत कई गणमान्य नागरिक व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाना रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version