Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसिरसिया के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में...

सिरसिया के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस


आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के निकट सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक व्यक्ति सुबह से ही नशे की हालत में क्षेत्र में इधर-उधर घूमता दिखाई दे रहा था। बताया जाता है कि वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में गिर गया। काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी सूचना राजेसुल्तानपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर तनुज पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मृतक अज्ञात है और उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments