Thursday, November 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंविधान के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें कार्यकर्ता– दिलीप पटेल देव

संविधान के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें कार्यकर्ता– दिलीप पटेल देव


अम्बेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संविधान गौरव दिवस पर जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता एवं डॉ. विनोद कुमार के संचालन में गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता और नागरिकों के अधिकारों का आधार है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यकर्ताओं को समाज में समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना चाहिए।

गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक जयराम विमल, संजू देवी, केके मिश्र, संजय तिवारी, दीपिका शाह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments