जलालपुर , अंबेडकर नगर। विधानसभा जलालपुर का जलालपुर नगर में गुरुवार को सामाजिक संपर्क अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता मीडिया प्रभारी विकास कुमार निषाद ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता और आम जनता से सीधा संवाद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संयोजन विधानसभा सह-संयोजक विकास कुमार सोनकर ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विपिन कुमार कन्नौजिया, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र देव प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष पंकज सोनी और मंडल मंत्री अमन उपाध्याय उपस्थित रहे।