◆ बीएलओ को समयबद्ध व पारदर्शी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली को अद्यतन करने की प्रक्रिया जनपद में जारी है। इसके तहत सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को फार्म-6, फार्म-6क, फार्म-7 एवं फार्म-8, घोषणा पत्र तथा एएसडीडी सूची के साथ उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र युवा मतदाताओं के नाम जोड़ना, अपमार्जन एवं आवश्यक संशोधन करना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 275-अयोध्या के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विमला देवी श्यामलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अयोध्या के मतदेय स्थल संख्या 34 से 39, बापू बालिका इंटर कॉलेज, अयोध्या के मतदेय स्थल संख्या 121 से 126 तथा साहिबदीन राम सीता राम बालिका विद्यालय, अमानीगंज के मतदेय स्थल संख्या 136 से 141 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने, पात्र मतदाताओं के नाम समयबद्ध रूप से निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने तथा प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विशेष अभियान के अवसर पर 31 जनवरी 2026 को प्राप्त फार्म-6 की स्थिति
-
271 रुदौली – 1281
-
273 मिल्कीपुर – 1539
-
274 बीकापुर – 375
-
275 अयोध्या – 1164
-
276 गोसाईगंज – 1243
