अयोध्या। एसएसवी इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की द्वितीय आमसभा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई दो वर्षीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जीएसटी विभाग में कार्यरत आशुतोषमिश्र को संघ का अध्यक्ष तथा योगेशकुमारयादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्यामयादव ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मणिशंकरतिवारी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य ने सदन को बताया कि उपस्थित अभिभावकों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जो आगामी दो वर्षों तक विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
नई कार्यकारिणी में जयशंकरप्रसाद, पिंकीमौर्याऔरसुमनतिवारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा संघ के सभी पूर्व अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जोड़ा गया है।
बैठक के प्रारंभ में शिक्षक अरुणकुमारदुबे ने पिछली बैठक की कार्यवाही सदन के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन मिला। इसके पश्चात आय-व्यय विवरण की समीक्षा की गई। इस दौरान कई अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यालय के शैक्षिक, अनुशासनात्मक और विकासोन्मुखी विषयों पर अपने सुझाव रखे।
बैठक को पूर्व अध्यक्ष रमाकांतपाण्डेय और जयसराजवर्मा ने भी संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय के प्रस्ताव पर उत्तरप्रदेशप्रधानाचार्यपरिषदकेप्रदेशअध्यक्ष मनोनीत होने पर संघ की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. मणिशंकरतिवारी का अभिनंदन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी से विद्यालय के सतत विकास की अपेक्षा जताई।