बोले – कोर्ट ने एक बडा विवाद टाल दिया नही तो समाज का तानाबाना बिगड जाता
अयोध्या। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या आगमन पर उन्होंने दशरथ गद्दी पहुंचकर महंत बृजमोहन दास के भाई श्याम जी ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास के साथ दर्शन-पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूजीसी से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से यह तय है यूजीसी जिस स्वरूप में प्रस्तावित था, अब उस स्वरूप में नहीं आएगा। कहा कि कोर्ट ने एक बडा विवाद टाल दिया। नही तो समाज का तानाबाना बिगड जाता।
