Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में यूको बैंक का शानदार प्रदर्शन

31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में यूको बैंक का शानदार प्रदर्शन


अयोध्या। यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्वनी कुमार द्वारा आज 17 जनवरी 2026 को वित्तीय वर्ष 2025-26 की 31 दिसंबर को समाप्त तृतीय तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। यह प्रसारण यूको बैंक के प्रधान कार्यालय, कोलकाता से किया गया, जिसमें देशभर के सभी अंचल कार्यालयों ने सहभागिता की। अंचल कार्यालय अयोध्या भी अंचल प्रमुख एवं समस्त स्टाफ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रेस वार्ता से जुड़ा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अश्वनी कुमार ने बताया कि तृतीय तिमाही में बैंक का कुल कारोबार वर्षदरवर्ष 13.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹5,53,680 करोड़ हो गया है। इसी अवधि में सकल ऋण 16.74 प्रतिशत बढ़कर ₹2,43,594 करोड़ तथा कुल जमा 10.64 प्रतिशत बढ़कर ₹3,10,086 करोड़ हो गया।

उन्होंने बताया कि तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ वर्षदरवर्ष 15.65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दिसंबर 2024 के ₹639 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2025 में ₹739 करोड़ हो गया। वहीं परिचालन लाभ 5.93 प्रतिशत बढ़कर ₹1,680 करोड़ रहा तथा नेट एनपीए 27 बीपीएस घटकर 0.36 प्रतिशत पर आ गया।

खुदरा, कृषि और एमएसएमई (रैम) क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। बैंक का रैम सेगमेंट वर्षदरवर्ष 25.86 प्रतिशत बढ़कर ₹1,43,919 करोड़ हो गया। खुदरा अग्रिमों में 28.18 प्रतिशत, एमएसएमई अग्रिमों में 23.56 प्रतिशत तथा कृषि अग्रिमों में 24.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

अंचल प्रमुख प्रियंका यादव ने कहा, यूको बैंक की यह प्रगति टीमवर्क, बेहतर जोखिम प्रबंधन और ग्राहककेंद्रित नीतियों का परिणाम है। अयोध्या अंचल भी बैंक की विकास यात्रा में सक्रिय योगदान दे रहा है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

मौके पर उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन, आकाश सिन्हा एवं संजीव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को स्थानीय स्तर पर अयोध्या में भी सुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments