Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चोरी किए गए 27 मोबाइल फोन के साथ दो महिला अरेस्ट

चोरी किए गए 27 मोबाइल फोन के साथ दो महिला अरेस्ट

0

अयोध्या। थाना रौनाही पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए 27 मोबाइल फोन बरामद कर दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोनों में छह आईफोन एवं 21 एंड्रॉयड फोन शामिल बताए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ताओं से पूछताछ में पता चला कि वे वाहनों, बाजारों तथा घरों से मोबाइल फोन चोरी करने का कार्य करती थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 27 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान चन्दा सबर (50 वर्ष) पत्नी दीपक सबर तथा पुरिला (25 वर्ष) पत्नी राहुल, निवासी इंचड़ा, थाना जादूगोड़ा, जनपद पूर्वी सिंहभूम, झारखंड के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना रौनाही में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लाल चन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक आकाश शुक्ला, उपनिरीक्षक बालेन्द्र प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुरभि लता एवं महिला कांस्टेबल धीरज यादव शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version