Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चोरी के सामान के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से धातु के पाइप, कटा हुआ तार और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की तहरीरी सूचना पर बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।

इसी क्रम में मंगलवार को रिकाबगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्र मोहन शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर पोस्टमार्टम हाउस के पास से सुमित गौतम (19) निवासी रामनगर छावनी, हवाईकोठी के पीछे और प्रमोद निषाद (45) निवासी वजीरगंज केवटहिया, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो क्वाइल पाइप, जिनका वजन करीब 2400 ग्राम, तथा कटा हुआ तार, जिसका वजन करीब 2120 ग्राम है, बरामद किया। इसके अलावा पांच हजार रुपये भी बरामद हुए।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंद्र मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक रोहित कुमार पांडेय तथा कांस्टेबल कमलेश कुमार, विपिन सिंह और अवनीश कुमार शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version