जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियो को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसओ मालीपुर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं की छानबीन व आरोपियों की तलाश के लिए गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को जिन्दासपुर जंगल से शिवम सिंह निवासी अशरफपुर मजगवां थाना जलालपुर और अनमोल गुप्ता निवासी उसमापुर जलालपुर को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और तीन सौ रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 12 अगस्त की रात जलालपुर–मालीपुर रोड स्थित एक किराना दुकान के सामने से बाइक चोरी की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
एसओ स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।