Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम शुक्रवार को आएंगे अयोध्या, सुरक्षा के पुख्ता...

मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम शुक्रवार को आएंगे अयोध्या, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0
ayodhya samachar

अयोध्या । मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।

उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिस क्षेत्र में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक नगर समेत पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा तैयारियों की अंतिम समीक्षा भी की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version