Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय के रसोई का ताला तोड़कर दो कुंतल चावल चोरी

प्राथमिक विद्यालय के रसोई का ताला तोड़कर दो कुंतल चावल चोरी

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अंबेडकर नगर। शिक्षा क्षेत्र भियांव के प्राथमिक विद्यालय आशापार द्वितीय में चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन के लिए रखा करीब दो कुंतल चावल पार कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह रसोईया के खाना बनाने के लिए पहुंचने पर हुई। रसोईघर का ताला टूटा और चावल गायब देख उसने प्रधानाध्यापक को सूचना दी।
प्रधानाध्यापक विश्व विजय सिंह ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर यूपी 112 की टीम तथा जैतपुर थाने के उपनिरीक्षक अमित साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
प्रधानाध्यापक ने जैतपुर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि रसोईघर का ताला तोड़कर चोर करीब दो कुंतल चावल उठा ले गए। खाद्यान्न चोरी होने से विद्यालय में बच्चों के मध्याह्न भोजन के संचालन में परेशानी उत्पन्न हो गई है। उन्होंने पुलिस से घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version