Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच के खिलाफ...

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जैतपुर,अंबेडकरनगर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के मामले में कटका पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, कुसौरा कला निवासी मनीषा का विवाह पिछले वर्ष तीस अप्रैल को राहुल मिश्रा निवासी चकतारा के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया तथा मारपीट करने और भोजन न देने का भी आरोप लगाया गया।
मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला नहीं सुलझा।
कटका थाना अध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राहुल मिश्रा, सास शशिकला, जेठ अनिल मिश्रा, जेठ राजन मिश्रा तथा बहनोई अरविंद पांडेय के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version