Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मनरेगा कर्मियों का प्रशिक्षण जारी

मनरेगा कर्मियों का प्रशिक्षण जारी

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अम्बेडकर नगर। भियांव ब्लॉक मुख्यालय के बंदीपुर स्थित डकरवारा हॉल में मनरेगा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों और रोजगार सेवकों का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण की लखनऊ से लाइव तस्वीरों के माध्यम से मॉनीटरिंग भी की जा रही है। इसमें कर्मचारियों को योजना से जुड़ी तकनीकी जानकारियां और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश, एपीओ मनोज कुमार चौबे, लेखाकार पवन कुमार पांडेय तथा एडीओ पंचायत फिरदौस आलम मौजूद रहे। इस दौरान मनरेगा के तहत विकास कार्यों के संचालन, तकनीकी प्रक्रियाओं और कार्यों को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत अधिकारी रजत कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम चौधरी, अमरदीप पांडेय, प्रशांत पटेल, जितेंद्र प्रजापति, अनिल कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, शिवकुमार जायसवाल, अग्निवेश मौर्य, शालू सिंह, बबीता वर्मा, अपूर्व सिंह और सुरजीत मौर्य सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। रोजगार सेवकों में प्रदीप कुमार और प्रताप कुमार समेत अन्य ने प्रतिभाग किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version