Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीसरा फरार

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीसरा फरार

0

◆ शादी समारोह में बैग छीनने वाली गैंग का पर्दाफाश


अंबेडकरनगर। थाना जैतपुर व स्वाट, सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया गया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधी बीते दिनों शादी समारोह में पैसे से भरा बैग छीनने की वारदात में वांछित थे।


शादी में द्वार पूजा के दौरान छीन लिया था बैग


16 नवंबर को जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ नारायणपुर गांव में शादी समारोह के दौरान द्वार पूजा के समय वादी राममिलन विश्वकर्मा के पैसों से भरा बैग अज्ञात लोगों ने छीन लिया था। बैग में लगभग 60 हजार रुपये थे। मामले में वादी की तहरीर पर थाना महरुआ में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।


किशनपुर काबिरहा में छिपे थे बदमाश


बुधवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती कांड से जुड़े वांछित अपराधी किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में किशनपुर काबिरहा के बरम बाबा स्थान के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो अपराधियों के पैर में गोली लग गई और दोनों को धर-दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधी, कृष्णा उर्फ पकाने पुत्र नन्हे, विशाल लोना पुत्र करिया लोना दोनों निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर जबकि तीसरा आरोपी कुलदीप पुत्र मायाराम उर्फ छुन्नी पाल मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है। मुठभेड़ के बाद दो देसी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस व मोटर साइकिलबरामद किया। विशाल के पास से 2860 और कृष्णा के  पास से 2620 बरामद किया। घायल बदमाशों को सीएचसी भियाव में भर्ती करवाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।


दोनों अपराधियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड


गिरफ्तार विशाल लोना और कृष्णा उर्फ पकाने पर अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर और आजमगढ़ जिलों में लूट, छिनैती, गैंग एक्ट, आर्म्स एक्ट और पाक्सो सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।  कार्यवाही में थानाध्यक्ष थीरेंद्र कुमार आजाद, उपनिरीक्षक संजय सिंह, रूपेश सिंह, अमित साहू सहित स्वाट/सर्विलांस टीम और कई कांस्टेबलों ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और गैंग के अन्य संभावित साथियों की भी पहचान की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version