Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एसआईआर फॉर्म में तेजी लाने के निर्देश, उपजिलाधिकारी ने कई बूथों का...

एसआईआर फॉर्म में तेजी लाने के निर्देश, उपजिलाधिकारी ने कई बूथों का किया निरीक्षण

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा एसआईआर में पाई गई खामियों के बाद की गई कार्रवाई के उपरांत जलालपुर उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता पूरी सक्रियता के साथ मैदानी स्तर पर काम में जुट गए हैं। एसडीएम लगातार प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण कर आधा दर्जन से अधिक बूथों और दर्जनों मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से स्पष्ट व सही दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की है।

उपजिलाधिकारी द्वारा बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ लगातार बैठक कर पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम ने एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया और इसमें आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट एवं सही जानकारी भरने के निर्देश देते हुए क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ के सवालों और समस्याओं का समाधान भी किया।

एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने एसआईआर फॉर्म को युद्धस्तर पर भरने के लिए तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर दो दिवसीय विशेष कैंप लगाने का निर्देश जारी किया है। इस अभियान की मॉनिटरिंग उपजिलाधिकारी स्वयं करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version