Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ग्राहकों को बुलाने के विवाद में दो चाट विक्रेताओं में मारपीट

ग्राहकों को बुलाने के विवाद में दो चाट विक्रेताओं में मारपीट

0

अयोध्या। ग्राहकों को अपने ठेले पर बुलाने को लेकर मंगलवार की दोपहर चौक बजाजा इलाके में दो चाट विक्रेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई से होते हुए बोतलें चलने तक पहुंच गई। राजकरण स्कूल गली के पास चाट बेचने वाले चिंटू और कन्हैया के बीच ग्राहकों को खींचने को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान अगल-बगल के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। गुस्से में आकर दोनों एक-दूसरे पर बोतलें फेंकने लगे, जिससे कुछ दुकानों के सामान को भी नुकसान हुआ। सूचना पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद लोगों के बीच तनाव बना रहा। पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराना पड़ा।

चौकी प्रभारी चौक धर्मेन्द्र मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version