Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नहर में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

नहर में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

0
ayodhya samachar

बसखारी अंबेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बाजार स्थित नहर पर बनी पुलिया के करीब की बताई जा रही है जहां मंगलवार की सुबह नहर में लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को बाहर नहर से बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। कुछ देर बाद शव की पहचान अच्छे लाल पुत्र गिरधारी उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी मखदूम नगर बसखारी के रूप में हुई। मामले में बसखारी पुलिस ने मृतक के पुत्र कर्म के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज करते हुए शव को जरूरी लिखा पढ़ी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि जरूरी लिखा पढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version