वित्त मंत्री व सीएम योगी के आगमन को लेकर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के साथ बृहस्पति कुंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइटिंग व्यवस्था, कुंड का पानी, साफ सफाई तथा पत्थरों की फिनिशिंग आदि का निरीक्षण किया। इसी क्रम में अयोध्या सरयू आरती स्थल का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी रुदौली, क्षेत्राधिकारी अयोध्या सहित सम्बंधित कायदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।