Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्यूबवेल पर नहाते समय बगल स्थित कुएं में गिरने से दो सगे...

ट्यूबवेल पर नहाते समय बगल स्थित कुएं में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत


अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में सरकारी ट्यूबवेल पर नहाने गए दो सगे भाइयों की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे की है। मृतक बच्चों की पहचान अभिजीत (12 वर्ष) व शिवा (9 वर्ष) पुत्रगण रणजीत के रूप में हुई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए सरकारी ट्यूबवेल पर गए थे। खेल-खेल में अचानक बड़ा भाई अभिजीत बगल में स्थित खुले कुएं में गिर गया। भाई को गिरता देख छोटा भाई शिवा उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी बाहर नहीं निकल सका। कुछ ही देर में दोनों मासूम की डूबकर मौत हो गई।

घटना के समय साथ गए एक अन्य बालक ने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मासूम बच्चों की असामयिक मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्यूबवेल व उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों। अहिरौली थाना प्रभारी सुनील पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments