Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने बैटरी चोरों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  बैटरी बरामद किया है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ बरामदगी का मुकदमा दर्ज कर  जेल भेज दिया है।  मालीपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गंज हसनपुर मे सड़क के किनारे खड़े वाहनों की बैटरी बीते माह दो जनवरी को अज्ञात चोरों ने पांच वाहनो से बैटरी चुरा लिया था।  पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था मंगलवार की सुबह निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह मालीपुर चौराहे पर खड़े होकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति चोरी की बैटरी बेचने की फिराक में हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए जब पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को पकड़ा तो उनके पास से चोरी की दो बैटरी बरामद हुई उनकी पहचान बिंदु कुमार  और अजय कुमार निवासी इस्माइलपुर गंज थाना मालीपुर के रूप में की गई पुलिस ने दोनों के खिलाफ बरामदगी की धारा दर्ज करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है । थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments