Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

अंबेडकर नगर ।  जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में  समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट /जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट को नामांकन से लेकर मतगणना तक की समस्त प्रक्रिया का बृहद प्रशिक्षण उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र आशुतोष सहाय पाठक तथा डी सी एन आर एल एम आर बी यादव द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में स्पष्ट रूप से प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रशिक्षण में जिलाधिकारी द्वारा प्रश्न भी पूछे गए, जिनका सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा समुचित उत्तर भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, डी सी एन आर एल एम आर बी यादव, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर महेश चंद्र द्विवेदी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट/ जोनल मजिस्ट्रेट मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments