Thursday, October 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरवा चौथ पर महिलाओं के लिए खास पहल, दो हजार हाथों में...

करवा चौथ पर महिलाओं के लिए खास पहल, दो हजार हाथों में रची मेहंदी


अंबेडकर नगर। करवा चौथ पर महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाने के लिए समाजसेवी मारुत मिश्रा की ओर से अनूठी पहल की गई। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान करीब 2 हजार महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाई गई। इस पहल से महिलाओं की त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गईं।

कार्यक्रम के तहत कटेहरी हनुमान मंदिर, भीटी बाजार और सेनपुर-रामबाबा बाजार में महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं मेहंदी लगवाने पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

आमतौर पर त्योहार के दौरान बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में निःशुल्क मेहंदी की व्यवस्था से उन्हें राहत मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की त्योहार से जुड़ी खुशियों में सहभागी बनना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा।

समाजसेवी मारुत मिश्रा की इस पहल को सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जोड़कर देखा जा रहा है। त्योहार के मौके पर महिलाओं के लिए की गई इस व्यवस्था की क्षेत्र में चर्चा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments