अयोध्या। गोसाईगंज थाना पुलिस ने साइबर फ्राड के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद, 58 सिम कार्ड, 10 मोबाइल फोन, सात एटीएम/ग्रीन रेमिट कार्ड और दो बैंक पासबुक बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सक्रिय व संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष शारदेंदू दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 जनवरी 2026 को ग्राम करबेगवा टंडौली में छापेमारी कर साइबर फ्राड के मामले में अभियुक्त शिवमकुमार और दिलीपकुमार को सुबह करीब 11:39 बजे ग्राम टंडौली से गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना गोसाईगंज में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम कुमार पुत्र टुनटुन निवासी ग्राम करबेगवा टंडौली थाना गोसाईगंज उम्र करीब 23 वर्ष तथा दिलीप कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम करबेगवा टंडौली थाना गोसाईगंज उम्र करीब 32 वर्ष शामिल हैं।