Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जालसाजी कर भूमि का फर्जी एग्रीमेंट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जालसाजी कर भूमि का फर्जी एग्रीमेंट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का एग्रीमेंट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शासन द्वारा चलाए जा रहे धोखाधड़ी व जालसाजी रोकथाम अभियान के तहत की गई।

कोतवाली अयोध्या में दर्ज केस में वांछित आरोपियों में अजय कुमार पुत्र राम बुझारत निवासी मरहरी मिश्र थाना हर्रैया जिला बस्ती उम्र 28 वर्ष तथा हरिशंकर वर्मा पुत्र भरतराम निवासी जैपालपुर थाना हर्रैया जिला बस्ती उम्र 30 वर्ष को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी हरिशंकर वर्मा इलाज के सिलसिले में फैजाबाद आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अशोक कुमार शुक्ला से हुई, जिन्होंने कनक अस्पताल के सामने एक खाली प्लॉट को लावारिस बताते हुए एग्रीमेंट कर बेचने का सुझाव दिया। जांच में जमीन मनीराम निवासी अकबरपुर के नाम दर्ज पाई गई। मनीराम का पता न चलने पर हरिशंकर वर्मा ने अपने भांजे के माध्यम से अजय कुमार से संपर्क किया। इसके बाद अजय कुमार के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उसका नाम व पता मनीराम दर्शाया गया।

आरोप है कि दोनों ने मिलकर जगदंबा प्रसाद को जमीन दिखाकर उनसे डेढ़ लाख रुपये लिए और गाटा संख्या 63, रकबा 130 वर्ग मीटर आवासीय भूमि ग्राम भीखापुर का सात लाख रुपये में फर्जी एग्रीमेंट करा दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version