◆ बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी अनुबंधित बस में सवार थे 60 यात्री
◆ हरख के राजाबाजार चौराहे के पास सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा
बाराबंकी। जिला मुख्यालय से हैदरगढ़ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक गूलर का पेड़ गिर गया। हादसे में एडीओ, शिक्षिका व बस चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हुए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। परिवहन निगम की ओर से मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
