अयोध्या। बच्चों के सुरक्षित विद्यालयी परिवहन को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में स्कूल वाहनों की जांच तेज कर दी है। ‘मिशन : सेफफ्यूचर 2.0’ अभियान के तहत बिना वैध फिटनेस और परमिट के संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्री/मालकर अधिकारी और मोटरयान निरीक्षक की टीम स्कूल वाहनों की जांच कर रही है।
विभाग के अनुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल वाहन बिना वैध फिटनेस अथवा परमिट के संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे वाहनों में बच्चों का आवागमन उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और परमिट की जांच की जा रही है।
19 अगस्तको 16 वाहनोंपरकार्रवाई
जिले में बुधवार को बिना फिटनेस और बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 वाहनोंकाचालानकियागया, जबकिपांचवाहनोंकोबंदकरायागया। इससे पहले की कार्रवाई को मिलाकर 11 अगस्तसे 19 अगस्ततककुल 33 वाहनोंकेचालानऔर 18 वाहनोंकोबंदकरनेकीकार्रवाई की जा चुकी है।
परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि अभियान के दौरान स्कूल वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेजों के बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।