Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से मनाया संविधान गौरव दिवस

संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से मनाया संविधान गौरव दिवस

0

◆ भाजपा कार्यालय में डॉ. अम्बेडकर को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर और महानगर अध्यक्ष ने संविधान के महत्व पर रखे विचार


अयोध्या। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय सहादतगंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इसके उपरांत डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों का आधार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राष्ट्र को एक ऐसी व्यवस्था दी, जो सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करती है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। इसकी प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श देश को एक सूत्र में बांधते हैं। संविधान गौरव दिवस हमें इन मूल्यों को अपने जीवन और व्यवहार में अपनाने की प्रेरणा देता है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन उसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं को संविधान के मूल आदर्शों और डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

मौके पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शशिप्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, बाल कष्ण वैश्य,  सूरज सोनकर, स्वाती सिंह, गरिमा मौर्या, रवि शर्मा, प्रवीण दुबे, शिवम‌् शुक्ला, हेमंत जायसवाल, बब्लू पासी, सियाराम रावत, रॉकी द्विवेदी, सुनील मिश्र, जिला पंचायत सदस्य सोनू पहलवान, सुमन पासवान, डा अरविंद चौरसिया सहित अन्य पदाधकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version