Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 18 वाहनों पर कार्रवाई

स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 18 वाहनों पर कार्रवाई


◆  11 वाहनों का चालान, पांच वाहन किए गए बंद; 19 अगस्त तक 33 वाहनों पर कार्रवाई


अयोध्या। बच्चों के सुरक्षित विद्यालयी परिवहन को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में स्कूल वाहनों की जांच तेज कर दी है। मिशन : सेफ फ्यूचर 2.0’ अभियान के तहत बिना वैध फिटनेस और परमिट के संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है।

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्री/मालकर अधिकारी और मोटरयान निरीक्षक की टीम स्कूल वाहनों की जांच कर रही है।

विभाग के अनुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल वाहन बिना वैध फिटनेस अथवा परमिट के संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे वाहनों में बच्चों का आवागमन उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और परमिट की जांच की जा रही है।


19 अगस्त को 16 वाहनों पर कार्रवाई


जिले में बुधवार को बिना फिटनेस और बिना परमिट संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों का चालान किया गया, जबकि पांच वाहनों को बंद कराया गया। इससे पहले की कार्रवाई को मिलाकर 11 अगस्त से 19 अगस्त तक कुल 33 वाहनों के चालान और 18 वाहनों को बंद करने की कार्रवाई की जा चुकी है।

परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि अभियान के दौरान स्कूल वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेजों के बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments