Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ता को धमकी देने पर पूर्व मंत्री के...

टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ता को धमकी देने पर पूर्व मंत्री के व्यवहार की निंदा

0

अयोध्या। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी को पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय द्वारा कथित तौर पर मारने की धमकी दिए जाने के मामले ने राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। इस घटना पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पूर्व मंत्री के व्यवहार की आलोचना की है।


वेद प्रकाश गुप्ता विधायक

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की लड़ाई तर्कों और तथ्यों से लड़ी जाती है, धमकी से नहीं। सार्वजनिक मंच पर एक राजनीतिक दल के प्रवक्ता को मारने की धमकी देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित आचरण है। यह राजनीतिक असहमति की स्वस्थ परंपराओं के विपरीत है। पूर्व मंत्री को अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना चाहिए।


महंत गिरीश पति त्रिपाठी महापौर, अयोध्या

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या से जुडे हर व्यक्ति को अयोध्या की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। जब हम अयोध्या से बाहर जाते है किसी भी सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखते है तो हमें नही भूलना चाहिए कि हम किसी नगरी के रहने वाले हैं। भगवान द्वारा सिखाई गई मर्यादा का पालन हमें करना चाहिए।


कमलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि टीवी डिबेट जैसे सार्वजनिक मंच पर जिस तरह की भाषा और व्यवहार का प्रदर्शन किया गया, वह राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और असहमति जताने का अधिकार है, लेकिन किसी को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देना स्वीकार्य नहीं हो सकता। राजनीतिक पद पर रह चुके व्यक्ति से संयम और शालीनता की अपेक्षा की जाती है।


राधेश्याम त्यागी, जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन मतभेद को व्यक्तिगत धमकी और हिंसा की भाषा में बदलना उचित नहीं है। पूर्व मंत्री का आचरण सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। लोकतांत्रिक संवाद में शब्दों की ताकत होनी चाहिए, बाहुबल का प्रदर्शन नहीं। ऐसी घटनाएं राजनीतिक विमर्श की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version