Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रैफिक पुलिस का ब्लैक फिल्म के खिलाफ सघन अभियान, तीन दर्जन से...

ट्रैफिक पुलिस का ब्लैक फिल्म के खिलाफ सघन अभियान, तीन दर्जन से अधिक वाहनों का हुआ चालान


अयोध्या। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए अयोध्या ट्रैफिक पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन एवं उपस्थिति में लंगर वीर चौराहा, साकेत बाईपास सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान वाहनों पर अवैध रूप से लगी काली फिल्मों (ब्लैक फिल्म) की जांच की गई। इस दौरान लगभग तीन दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया तथा मौके पर ही वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि ब्लैक फिल्म का प्रयोग कानूनन अपराध है और इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक अजय कुमार यादव, टीएसआई कृष्ण कुमार सिंह, टीएसआई विनय पांडे, टीएसआई अवनीत ओझा, मुख्य आरक्षी रणविजय सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश यादव, आरक्षी गोविंद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments