Sunday, May 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू में स्नान के दौरान तीन किशोर लापता, देर शाम तक चला...

सरयू में स्नान के दौरान तीन किशोर लापता, देर शाम तक चला तलाश अभियान


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में सरयू नदी किनारे शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गए तीन किशोर नदी के तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तीनों का पता नहीं चल सका।

जानकारी के मुताबिक, तहसीनपुर गांव निवासी 14 वर्षीय सत्यम पांडे, 15 वर्षीय मानस पांडे और 17 वर्षीय अमित पांडे सरयू घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए। कुछ ही पलों में वे डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही रौनाही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। बाद में एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। गोताखोरों ने नदी में कई स्थानों पर तलाश की, जबकि घाट के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में भी घटना के बाद शोक की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों किशोरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। नदी के बहाव और गहराई को देखते हुए अभियान में विशेष सावधानी बरती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments