Wednesday, October 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदशहरा एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जनपद में व्यापक सुरक्षा प्रबंध

दशहरा एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जनपद में व्यापक सुरक्षा प्रबंध

अम्बेडकरनगर। जनपद में दशहरा पर्व एवं माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थलों तथा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। प्रमुख घाटों पर जल सुरक्षा, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

दशहरे के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस-प्रशासन की टीमें विभिन्न आयोजन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं, ताकि सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सकें।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, दुर्गा पूजा समितियों एवं आयोजनकर्ताओं से अपील की है कि दशहरा पर्व एवं माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रतिमा विसर्जन के समय निर्धारित घाटों का ही उपयोग करें, जलाशयों में उतरने से बचें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। रावण दहन के दौरान निर्धारित सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने सभी नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments