Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबकरीद को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की...

बकरीद को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील


अयोध्या । आगामी बकरीद पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने की।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, विभिन्न समुदायों के लोगों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और यातायात व्यवस्था समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल जानकारी प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments