Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर त्रिदिवसीय स्वास्थ्य महोत्सव का आयोजन

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर त्रिदिवसीय स्वास्थ्य महोत्सव का आयोजन

0

अयोध्या। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद अयोध्या द्वारा भाजपा महानगर कार्यालय सभागार में त्रिदिवसीय आयुर्वेद संगोष्ठी एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी डॉ. बी. एन. श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले समय में आयुर्वेद की महत्ता को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने विश्व आयुर्वेद परिषद की भूमिका को इस दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक डॉ. आनंद उपाध्याय ने त्रिदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।

त्रिदिवसीय स्वास्थ्य महोत्सव में देशभर से आयुर्वेद चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान नाड़ी परीक्षण, शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट आदि के माध्यम से कुल 1,254 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिसमें स्त्री रोग, अस्थि एवं जोड़ रोग, बंध्यत्व रोग, चर्म रोग, पथरी रोग, अर्श, हृदय रोग, पेट रोग व शुगर रोग शामिल थे।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी सहित, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने आयुर्वेद चिकित्सा की आवश्यकता पर जोर दिया। विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version