Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम, पार किया पांच...

चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम, पार किया पांच लाख से अधिक कीमत के गहने


अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना के खेमापुर गांव में शिक्षक के घर से बीती रात चोरों ने लगभग पांच लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया।आलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

  घर की छत से दाखिल होकर चोर सबसे पहले डंडे के सहारे से छत का दरवाजा खोला, इसके बाद घर में दाखिल हो गए घर में दाखिल होते ही उस घर के एक कमरे में घुस गए जो की सहायक अध्यापक के बड़े भाई का कमरा था जिनका परिवार इलाज कराने के लिए लखनऊ गया हुआ था, उस कमरे में रखी अलमारी को तोड़ा जिसके अंदर लाकर में रखा कीमती सामान  व नकदी उड़ा ले गए । सहायक अध्यापक सुनील सिंह ने बताया कि सुबह जब उठे तो देखा कि समान अस्त व्यस्त था । घर का मेन गेट जहाँ लोहे का चैनल है उसका ताला भी खुला हुआ है इसके उपरांत छत का भी दरवाजा भी खुला हुआ पाया गया इसके बाद सुनील सिंह ने पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी बड़ी भाभी के दो चैन सोने की, चार अंगूठी ,पांच पायल साथ ही एक मंगलसूत्र, 10 हज़ार नगदी भी चोर उड़ा ले गए। देखना यह है कि अहिरौली पुलिस मामले का खुलासा कर पाती है या पूर्व की हुई चोरियों की तरह यह भी ठन्डे बस्ते में ही रह जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments